BREAKING

वाराणसी

काशी के 20 चौराहों पर लगेंगे हाईटेक कैमरे, सिग्नल तोड़ने वालों की अब खैर नहीं

वाराणसी में यातायात व्यवस्था सुधारने और अपराध पर नजर रखने के लिए सुरक्षा का दायरा बढ़ाया जा रहा है. इसके तहत शहर के 20 और प्रमुख चौराहों पर आधुनिक सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे. इस परियोजना पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी 3.07 करोड़ रुपये खर्च करेगी. वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड और कंपनी के बीच शुक्रवार को इस संबंध में समझौता हुआ है. यह काम कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) योजना के तहत कराया जाएगा.

सिगरा स्थित त्रिनेत्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ शाश्वत त्रिपुरारी, स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के ईवीपी विक्रम गुलाटी की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. परियोजना के तहत ऐसे चौराहों को चुना गया है, जहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और दुर्घटना या यातायात नियमों के उल्लंघन की आशंका बनी रहती है.

स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस के सर्वे के आधार पर 20 महत्वपूर्ण स्थानों का चयन किया गया है. कंपनी की टीम पुलिस अधिकारियों के साथ इन जगहों का निरीक्षण भी कर चुकी है. इन कैमरों से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी.

कैमरे लगाने के लिए चिह्नित 20 स्थानों की सूची:

  • पुलिस प्रशासन के सर्वे में चुने गए 20 प्रमुख चौराहे.
  • शहर के सबसे अधिक यातायात दबाव वाले स्थान.
  • दुर्घटना की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्र.
    • से चौराहे जहां यातायात नियमों का उल्लंघन अधिक होता है.

    काशी कमांड सेंटर से होगी 24 घंटे निगरानी

    नए कैमरों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के जरिए काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा. यहां पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी 24 घंटे कैमरों की लाइव निगरानी करेंगे. किसी चौराहे पर दुर्घटना, जाम या दूसरी आपात स्थिति सामने आने पर कंट्रोल रूम से नजदीकी थाने को तुरंत सूचना भेजी जाएगी. इससे पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच सकेगी. अधिकारियों को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से सड़क हादसों और अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts