BREAKING

अपराध

गाजीपुर: मोहम्मदाबाद के कठउत में युवक का शव मिलने से सनसनी

मुहम्मदाबाद 27 सितंबर 2027। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके की ग्राम पंचायत कठउत में रविवार की अपराह्न में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिवान में गांव के किसान योगेश राय के धान के पानी लगे खेत में युवक का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर मौके पर मौजूद लोगों से शिनाख्त का प्रयास की,लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस विधिक कार्रवाई के पश्चात शव को जिला मुख्यालय मर्चरी हाउस भेज दी।

कई दिनों से हो रही बारिश के बाद आज मौसम साफ होने पर इलाके के कठउत गांव के सिवान में एक मजदूर खेत में उर्वरक का छिड़काव कर रहा था। जब वह योगेश राय के पानी भरे धान के खेत से होकर दूसरे खेत में जा रहा था,इसी दौरान उसने खेत में पड़े शव को देख इसकी सूचना लोगों को दी। सूचना पर मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू राय ग्रामीणों संग पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। खेत में युवक औंधे मुँह पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर काला हाफ नेकर (बरमूडा) व गोल गला नेवी ब्लू गंजी(टी शर्ट) था। उसके शरीर पर कही चोट का निशान नहीं था। पुलिसकर्मी खेत में घुसकर शव को बाहर निकाले व विधिक प्रक्रिया पूरी कर जिला मुख्यालय मर्चरी हाउस भेज दिए। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। कही कोई चोट का भी निशान नहीं था। शव मर्चरी हाउस भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

मोहम्मदाबाद से नीतीश यादव की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts