BREAKING

Uncategorizedअपराध

खंडहर बना हैवानों का अड्डा: दुष्कर्म-कुकर्म के बाद खुला काला खेल

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 की जिस खंडहर इमारत में 24 अगस्त को 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके 16 वर्षीय दोस्त के साथ कुकर्म की वारदात हुई थी, वहां आरोपी पहले से सक्रिय थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनसान और अधूरी पड़ी इमारतों का फायदा उठाकर आरोपी यहां आने वाले लोगों को धमकाकर लूटपाट और रुपये वसूलते थे। कई प्रेमी जोड़ों को भी ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। बदनामी के डर से पीड़ितों ने शिकायत नहीं की। पुलिस अब ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रही है, जिन्हें आरोपियों ने पहले निशाना बनाया था।पुलिस ने मुख्य आरोपी नीमका निवासी कुणाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका नाबालिग साथी फरार है। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से किशोरी और उसके दोस्त की बनाई वीडियो बरामद हुई है। आरोप है कि वारदात के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोर पर दबाव बनाया गया और उससे 10 हजार रुपये मंगवाए गए। पुलिस वीडियो और रुपये के लेनदेन की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार कुणाल ग्रेटर फरीदाबाद की कुछ खंडहर पड़ी इमारतों में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। इससे उसे इमारतों और आसपास के सुनसान रास्तों की पूरी जानकारी थी। वहीं दीपक खंडहर के पास चाय की टपरी लगाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यहां बैठकर आसपास आने-जाने वालों पर नजर रखते थे। कुणाल और दीपक के साथ यश और एक अन्य युवक के भी वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों और पुरानी वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts