BREAKING

उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर में 11 हजार दीपों से जगमगाया भीम सरोवर, शहीदों को नमन कर सीएम योगी ने जलाया दीप

दीपावली पर गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने भीम सरोवर के पास दीप प्रज्ज्वलित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान 11 हजार मिट्टी के दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से भीम सरोवर का पूरा परिसर जगमगा उठा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। इसके बाद अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के त्याग, साहस और समर्पण को याद किया। शहीदों के सम्मान में जलाया गया हर दीप उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बना।भीम सरोवर के चारों तरफ कतारबद्ध जलाए गए 11 हजार दीपों से अद्भुत दृश्य नजर आया। दीपों की सुनहरी रोशनी और मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण लोगों को भावविभोर करता रहा। दीपावली की खुशियों के बीच इस आयोजन ने लोगों को वीर जवानों के बलिदान का स्मरण कराया।स अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के मुक्ताकाशी मंच पर देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से जवानों के शौर्य और बलिदान को याद किया। युवाओं और बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अमर शहीदों को नमन किया।कार्यक्रम का आयोजन गोरखनाथ मंदिर और भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश श्रीवास्तव हैं। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से परिचित कराना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts