BREAKING

हरियाणा

देश के 20 शहरों की हवा खराब: बल्लभगढ़ अव्वल तो फरीदाबाद 11वें पर

दिवाली से ठीक पहले प्रदूषण के मामले में बल्लभगढ़ ने देशभर के शहरों को पीछे छोड़ दिया है। देश के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में बल्लभगढ़ पहले स्थान पर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, फरीदाबाद 336 एक्यूआई के साथ देश में 11वें स्थान पर रहा। दोनों जगहों की हवा में घुला प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है।

हैरानी की बात यह है कि देश के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में हरियाणा के आठ शहर शामिल हैं। इससे प्रदेश में बिगड़ती वायु गुणवत्ता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। बल्लभगढ़ में एक्यूआई 409 पहुंचने का मतलब है कि यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई भी 300 के पार दर्ज किया गया है। ऐसे में सांस, दमा और हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। प्रदूषण का यह स्तर ऐसे समय में सामने आया है, जब एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ग्रेप के तहत विभिन्न पाबंदियां और नियंत्रण उपाय लागू किए जा रहे हैं। इसके बावजूद बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ाने वाला है। प्रशासन के धूल , वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्य, औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन न होने और कचरा प्रबंधन में विफल होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।देश के सबसे प्रदूषित 20 शहरों की सूची में हरियाणा के आठ शहर शामिल हैं। इसमें बल्लभगढ का एक्यूआई 409 है और यह पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर सिरसा है और इसका एक्यूआई 383 है। गुरुग्राम 345 एक्यूआई के साथ 10वें स्थान पर है। फरीदाबाद 336 के साथ 11वें स्थान पर है। रोहतक 320 के साथ 14 वें पर है। हिसार 316 के साथ 16वें स्थान पर है। जींद 310 के साथ 17वें स्थान पर है। भिवानी 307 एक्यूआई के साथ 19 स्थान पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts