BREAKING

खेल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हटा पाकिस्तान: भारत में होने वाले टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

पंजाब में होने वाली पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है। उसकी जगह अब बांग्लादेश को छह टीमों के इस टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली जाएगी। मेजबान भारतीय टीम की नजरें एशियाई स्तर पर अपना दबदबा कायम रखने और खिताब जीतने पर होंगी। हॉकी इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, मलयेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। करीब दो दशक बाद पंजाब में इस प्रतियोगिता के जरिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी।पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए पाकिस्तान की भागीदारी की जानकारी दी थी। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उस समय बांग्लादेश और ओमान को रिजर्व टीमों में रखा गया था।

हालांकि, कार्यक्रम की घोषणा के दो दिन बाद ही पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। उसने एशियन हॉकी महासंघ से प्रतियोगिता को किसी तटस्थ स्थान पर आयोजित करने की मांग की थी। पाकिस्तान के हटने के बाद अब बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts