BREAKING

अंतर्राष्ट्रीय

भारतवंशी नवी पिल्लई को शांति का नोबेल

दक्षिण अफ्रीका की जानी-मानी न्यायविद् नवनीनम ‘नवी’ पिल्लई को वर्ष 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। यह घोषणा नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में की गई। उन्हें शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया है।नवी पिल्लई ने अपने लंबे करियर में अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे और प्रभाव को व्यापक बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। रवांडा के अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण में जज रहते हुए उनके प्रभाव से ही यह अभूतपूर्व कानूनी सिद्धांत स्थापित हुआ कि दुष्कर्म और यौन हिंसा को मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार का हिस्सा माना जा सकता है। इसी मामले में उनकी दूरदर्शिता से एक और कानूनी सफलता मिली, जब पहली बार केवल नफरती प्रोपेगैंडा फैलाकर नरसंहार भड़काने के आधार पर किसी आरोपी पर मुकदमा चलाया गया। उन्होंने अपनी निष्पक्षता, विशेषज्ञता और दृढ़ता से यह साबित किया कि कानूनी तंत्र युद्ध और हिंसा के कृत्यों को रोकने में कारगर हो सकते हैं। वे हमारे समय की सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कानूनविदों में से एक हैं।नोबेल शांति पुरस्कार की स्थापना के 125 साल
इस साल नोबेल शांति पुरस्कार की स्थापना के 125 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में दिया गया था। पुरस्कार की मूल भावना में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान प्रमुख रहे हैं। नोबेल समिति ने कहा कि नवी पिल्लई का करियर दुनिया को याद दिलाता है कि न्याय, मानवाधिकार और कानून के शासन को मजबूत करना स्थायी शांति के लिए जरूरी है। उन्होंने राज्यों और राष्ट्रीय नेताओं को जवाबदेह बनाने के साथ-साथ हिंसा और संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय की उम्मीद भी मजबूत की है। समिति के अनुसार, पिल्लई का काम अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था को मजबूत करने और मानव गरिमा की रक्षा के लिए प्रयासरत लोगों के लिए प्रेरणा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts