BREAKING

अंतर्राष्ट्रीय

इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का मोदी को न्योता

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया। नेतन्याहू के मुताबिक, इस कार्यक्रम में एक वीर भारतीय पायलट कैप्ट मच्छार भी मोदी के साथ होंगे।

नेतन्याहू ने मोदी को क्या निमंत्रण दिया?
नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट के साथ मशाल जलाने का निमंत्रण दिया। हालांकि, उनके दिए गए बयान में पायलट का नाम नहीं बताया गया है। नेतन्याहू ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए दोनों देशों की दोस्ती का भी जिक्र किया। नेतन्याहू ने आगे लिखा कि मोदी ने निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इस्राइल जमीन और हवा, दोनों जगह आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने भारत और इस्राइल के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों की भी सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts