BREAKING

Uncategorized

उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं और 12वीं में 209425 छात्र देंगे परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में 5,827 की कमी आई है। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 209425 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें 99147 इंटरमीडिएट और 110278 हाईस्कूल के परीक्षार्थी शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटी है। हाईस्कूल और इंटर दोनों कक्षाओं में पंजीकरण में कमी दर्ज की गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इंटरमीडिएट में पिछले साल 102986 और हाईस्कूल में 112266 परीक्षार्थी थे।शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र भी घोषित किए जाने हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts