कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई, 2025 भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस चरण में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी पेपर-II में शामिल हो सकेंगे। आयोग ने पेपर-I का परिणाम 30 मार्च 2026 को जारी किया था। इसमें विभिन्न सूचियों के तहत कुल 48,387 उम्मीदवारों को क्वालिफाई घोषित किया गया था।









