BREAKING

व्यापार

मिठाई नहीं, इस कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिए iPhone 16 …

दिवाली का त्योहार आते ही कंपनियां अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट देती हैं। कुछ कंपनियां मिठाई बांटती हैं, तो कुछ बोनस, कपड़े और गिफ्ट हैंपर देती हैं। लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने इस दिवाली अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर iPhone 16 गिफ्ट किए हैं। यह सरप्राइज देखकर कर्मचारी भी खुशी से झूम उठे।

दरअसल, दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को महंगे स्मार्टफोन देकर दिवाली का त्योहार खास बना दिया। कंपनी ने इस खास पल का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कंपनी की तारीफ कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

कर्मचारियों की टेबल पर रखे थे नए iPhone

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस में कर्मचारियों की टेबल पर नए iPhone 16 रखे हुए हैं। इन स्मार्टफोन को रंगीन रिबन से सजाया गया है। वीडियो में सफेद, हरे, नीले और काले रंग के फोन दिखाई दे रहे हैं। जब कर्मचारी अपने ऑफिस पहुंचते हैं और टेबल पर रखे इन महंगे गिफ्ट को देखते हैं, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। कई कर्मचारी इस सरप्राइज को देखकर हैरान रह जाते हैं, जबकि कुछ की खुशी देखते ही बनती है। कंपनी ने वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘कोई मुकाबला नहीं… आपको दिवाली पर क्या मिला?’ कंपनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts