दिवाली और छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर कई पाबंदियां लगाई हैं। दिल्ली के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं, कुछ स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और सामान की लोडिंग-अनलोडिंग पर भी रोक लगा दी गई है।









