BREAKING

अंतर्राष्ट्रीय

ननकाना साहिब में गुरु के जन्मस्थान के दर्शन करने को लेकर उत्साहित हैं श्रद्धालु

फरीदाबाद। साहिब श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में माथा टेकने के लिए फरीदाबाद से 10 सदस्यीय जत्था रवाना हुआ है। जत्थे में छह महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी श्रद्धालु गुरु नानक देव के जन्मस्थान पर पहुंचकर मत्था टेकेंगे और प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि पाकिस्तान जाने के लिए 11 लोगों ने वीजा आवेदन किया था, जिनमें से 10 लोगों का वीजा स्वीकृत हुआ है। इसके बाद 10 सदस्यीय जत्था कुरुक्षेत्र स्थित कमेटी के कार्यालय पहुंचा। यहां से बस के माध्यम से सभी श्रद्धालु रात में अमृतसर पहुंच जाएंगे। वहां  पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। हरियाणा से कुल 172 लोग गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts