BREAKING

खेल

ओलंपियन राजकुमार पाल का स्वागत

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भारतीय हॉकी टीम के ओलंपियन राजकुमार पाल के घर लौटने पर रविवार को पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।

औड़िहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकला स्वागत जुलूस करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम पहुंचा। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्टेडियम से राजकुमार पाल के घर तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर अपने चहेते खिलाड़ी का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और तेजू भैया अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस मौके पर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, अनिकेत सिंह, मनोज सिंह, ध्रुव सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts