BREAKING

वाराणसी

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के अंतर्गत पेंशनरों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

 

50 पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी, घर बैठे प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी

वाराणसी, 18 नवम्बर, 2026। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में आज 18 नवम्बर, 2026 को मंडल चिकित्सालय, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के अंतर्गत सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वाराणसी मंडल के कार्मिक एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस शिविर का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह की उपस्थिति में की गई।

शिविर में कुल 50 पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित पेंशनरों का बी.पी एवं रक्त संबंधित जांच किया गया तथा उनका डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (DLC) जारी किया गया। साथ ही, उन्हें डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की उपयोगिता, महत्ता एवं इसे ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
शिविर के माध्यम से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने सभी पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्होंने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से वह घर बैठे ही सरल एवं सुविधाजनक तरीके से अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इससे उन्हें इस कार्य के लिए कार्यालयों एवं बैंकों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय और श्रम की भी बचत होगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री आर.जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता कुमारी, पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित कार्मिक एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts