BREAKING

वाराणसी

वारणसी: देव दीपावली की पूर्व संध्या पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियाँ तेज

वारणसी। देव दीपावली के पावन पर्व को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। पर्व के दृष्टिगत संपूर्ण धाम को आकर्षक ढंग से सजाने-सँवारने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर एवं विभिन्न भवनों को आकर्षक विद्युत झालरों, पारंपरिक दीपों तथा पुष्पमालाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देव दीपावली के अवसर पर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को दिव्य, भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति कराने के उद्देश्य से मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियाँ की जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts