मुहम्मदाबाद यूसुफपुर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना कोतवाली अंतर्गत स्थित माता महाकाली मंदिर प्राचीन एवं आस्था का केंद्र माना जाता है।यह दरबार बहुत ही सुंदर और मनमोहन जगह पर स्थित है ।माता महाकाली का दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से जाता है उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है। माता महाकाली के दरबार में माता की तीन प्रतिमाएं हैं ।प्रथम माता आदिशक्ति महाकाली मा सरस्वती तथा हनुमान व काल भैरव की प्रतिमा है तथा माता की सिद्ध पिंड है
।मां के दरबार में प्रत्येक महीने के 27 तारीख को विशाल भंडारा भी किया जाता है ।मान्यता है की माता महाकाली के दरबार में नवरात्रि के सप्तमी के दिन जो भी भक्त श्रद्धालु सच्चे मन से अखंड ज्योति जलाते हैं उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरा होती है ।माता महाकाली के दरबार में नवरात्रि के प्रथम दिन से ही माता का प्रतिदिन श्रृंगार पूजन अर्चन व स्थानीय लोकगीत कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है ।माता महाकाली के दरबार ऐसा है की उनके दरबार से कभी कोई खाली नहीं गया है। मां की प्रतिमा बहुत ही मनमोहक है माता महाकाली का दरबार यूसुफपुर रेलवे स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है माता का दरबार एक आस्था विश्वास श्रद्धा का केंद्र है।









