BREAKING

उत्तर प्रदेश

ईडी की अदालत में फूट फूटकर रोये आजम खां

ईडी कोर्ट में पेशी के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खां भावुक हो गए। वह अदालत में फूट-फूटकर रोने लगे। अईडी कोर्ट में पेशी के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खां भावुक हो गए। वह अदालत में फूट-फूटकर रोने लगे। अदालत ने ईडी की कस्टडी रिमांड खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।दालत ने ईडी की कस्टडी रिमांड खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।आजम खां ने विशेष न्यायाधीश अवनीश कुमार पांडेय के सामने हाथ जोड़े। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से सब कुछ खत्म हो गया है। अदालत में पेश होते समय उन्होंने यह भी कहा था कि अब बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। यह पेशी गाजियाबाद स्थित ईडी की विशेष अदालत में हुई। शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद हुई।आजम खां के अधिवक्ता और पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता महेश यादव ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आजम खां के खाते में एक भी पैसे का हेरफेर नहीं हुआ है। यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से यह कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी को आजम खां से पूछताछ करनी थी। इसके लिए बी-वारंट लेकर पहले भी पूछताछ की जा सकती थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts