वाराणसी 02 नवंबर 2026। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0165/26 धारा- 109(1)/3(5) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि0 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त शिवा सिंह उर्फ शिवम् सिंह पुत्र शिव प्रकाश सिंह निवासी गंगानगर थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष को प्रेम शिवकला लान गंगानगर अमौसी लखनऊ से दिनांक- 01/11/2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- आवेदक द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांकः 04/05/2026 को वह अपने घर के बाहर खड़े थे उसी वक्त अचानक एक सिल्वर/सफेद कलर की अल्टो कार से कुछ अज्ञात व्यक्ति जो घात लगाकर बैठे थे कि उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर उनके ऊपर फायरिंग कर गाली-गलौज करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0165/26 धारा- 109(1)/3(5) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त मुकदमें से संबंधित 01 अभियुक्त श्रोत श्रीवास्तव पुत्र स्व0 अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम रूहट्टा पोस्ट उमरपुर हुसैनाबाद थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष को थाना सिगरा प्रांगण से दिनांक- 06/05/2026 को गिरफ्तार किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- शिवा सिंह उर्फ शिवम् सिंह पुत्र शिव प्रकाश सिंह निवासी गंगानगर थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 01/11/2026 को, स्थान- प्रेम शिवकला लान गंगानगर अमौसी लखनऊ ।









