लखनऊ के हिल्टन गार्डन होटल गोमती नगर मे,WCE क्राउन ऑफ करेज 2026 के द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट में वाराणसी की डॉक्टर मधु गोस्वामी(होम्योपैथी चिकित्सक) ने Most Articulate का खिताब अपने नाम कर बुद्धिमत्ता के साथ सुंदरता का परिचय देकर वाराणसी का नाम रोशन किया है डॉक्टर मधु गोस्वामी को अपने जीवन के कठिन संघर्षों को पार करते हुए अपने कार्य क्षेत्र में अवार्ड मिले हैं लेकिन यह अवार्ड उनके लिए खास है क्योंकि यह एक महिला के जीवन से जुड़ी कठिनाई और उसके संघर्ष चुनौतियों को और महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है।
साहस और बुद्धिमत्ता का अनोखा संगम क्रॉउन आफ करेज में महिलाओं ने बिखरे जलवा
वाराणसी।महिलाओं के अदम्य साहस,बुद्धिमत्ता और अद्वितीय प्रतिभा को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भाव क्रॉउन आफ करेज ब्यूटी पेजेंट का शानदार आयोजन किया गया, इस प्रतिष्ठित मंच की दूरदर्शी संस्थापिका अपर्णा मिश्रा की अनूठी सोच ने समाज के सामने महिला सशक्तिकरण की एक नई और प्रेरणादायक मिसल पेश की।
रूढ़ियों को तोड़ती एक नई पहल_आमतौर पर ब्यूटी पेजेंट्स को सिर्फ शारीरिक सुंदरता से जोड़कर देखा जाता है लेकिन संस्थापक ने इस धारणा को बदलते हुए क्रॉउन आफ करेज के माध्यम से महिलाओं के आंतरिक गुणों, उनके संघर्षों और निर्णय लेने की क्षमता को मुख्य आधार बनाया उन्होंने मंच से संदेश दिया कि एक महिला की असली सुंदरता उसके साहस और विचारों में बसती है
प्रतिभागियों ने पेश की प्रेरणादायक मिसाल_
आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभावान महिलाओं ने अलग-अलग चरणों में अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास का लोहा बनवाया रैंप वॉक से लेकर सवाल जवाब के मुश्किल दौर तक हर एक प्रतिभागी ने यह साबित किया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का साहस रखती हैं।
कार्यक्रम की संस्थापक अपर्णा मिश्रा व ज्योत्सना वालिया ,शिवानी सिंह का योगदान रहा ,वही प्रतिभागियों को मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मशहूर कोरियोग्राफर फ़ैशन डिजाइनर लकी सुरीन ने ट्रेन किया।
समारोह में गौरव प्रकाश, डॉ प्रभा श्रीवास्तव और सौभाग्य दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनीषा लधानी, सफीना खान अंजू नारायण कविता सोमानी एवं रेणुका टंडन शामिल रहीं,प्रतियोगिता में पूजा प्रसाद और अन्य अग्रवाल अपने-अपने वर्ग में विजेता रही वहीं वाराणसी की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ मधु गोस्वामी फाइनलिस्ट में चयनित होकर ” Most Articulate” का खिताब हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।









