BREAKING

मध्य प्रदेश

राम-कृष्ण की तुलना पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। एक कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर उनकी टिप्पणी पर बवाल मच गया। विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांग ली। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी वो अपने बयानों की वजह से विवादों में पड़ चुके ह शास्त्री की टिप्पणी पर क्यों बवाल मचा है? विवाद के बाद उन्होंने क्या सफाई दी है? इससे पहले अपने किन बयानों के कारण धीरेंद्र शास्त्री विवाद में पड़े? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं। उन्हें बाबा बागेश्वर और बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और मां का नाम सरोज है। धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक कथाओं और प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। वे रामकथा, हनुमंत कथा और श्रीमद्भागवत का पाठ करते हैं।

सबसे पहले जानते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री ने क्या बोला?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के बीच तुलना की। उन्होंने कहा,”एक भी फोटो देख लो तुम अपने वाले ठाकुर जी की। एक भी फोटो। बैठे हैं ऐसे, तो ऐसे, कहीं ऐसे। तुम्हारे वाले तो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं, खोपड़िया ऐसी करें, ऐसी खोपड़िया करें, फिर बंसी बजाएं ऐसे टेढ़े करके।”

इसके बाद उन्होंने भगवान राम की तुलना करते हुए कहा- “हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा। हमारे वाले का चलना भी सीधा, हमारे वाले दिखते भी सीधे। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं।”

शास्त्री ने भगवान कृष्ण की नकल करते हुए टिप्पणी की। उन्होंने फिर तुलना करते हुए बंसी बजाने और धनुष चलाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंसी का बजाना तो खेल है, धनुष चलाना खेल नहीं। इसके साथ ही उन्होंने गाय चराने से लेकर पवर्त उठाने तक की तुलना की।

विवाद कहां से शुरू हुआ?

इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कथावाचक को ‘मूर्ख’ बताते हुए कहा कि ये कब से बाबा बन गए। इसके साथ ही पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों से कथावाचक का बहिष्कार करने की अपील की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं।”

कंप्यूटर बाबा ने भी शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने उन्हें ‘राजनीतिक बाबा’ बताया और कहा कि कुछ लोगों को राजनीति के हिसाब से आगे बढ़ाया जाता है, जबकि उनमें ज्ञान का अभाव है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शास्त्री को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि कोई तो केमिकल लोचा है। इनकी रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा। सांसद पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे। इस टिप्पणी को लेकर आम लोगों में भी नाराजगी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए और पुतले फूंके गए। वहीं, यादव समाज के लोग भी विरोध जताने सड़कों पर उतर आए हैंविवाद बढ़ने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य भगवान राम और श्रीकृष्ण में भेद करना या किसी की भावना आहत करना नहीं था। वे एक संत के पद की व्याख्या करते हुए भाव में यह बात कह गए थे। उन्होंने खुद को श्रीकृष्ण का भक्त बताते हुए कहा कि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वे क्षमा मांगते हैं। हालांकि, इसके बाद भी उनकी आलोचना जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts