BREAKING

मध्य प्रदेश

एमपी पुलिस में कांस्टेबल चालक की भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने गृह (पुलिस) विभाग के लिए पुलिस आरक्षक (चालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 1,000 पद भरे जाएंगे। इनमें विशेष सशस्त्र बल के 200 और जिला पुलिस बल के 800 पद शामिल हैं। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की रूलबुक और आवेदन संबंधी जानकारी उपलब्ध है।

आवेदन कब से शुरू होंगे?

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की शुरुआत 4 जनवरी 2027 से प्रस्तावित है।

 

भर्ती से जुड़ी प्रक्रियातारीख
आवेदन शुरू15 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख29 अक्तूबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख3 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा4 जनवरी 2027 से

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts