BREAKING

वाराणसी

काशी नरेश के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत

रामनगर। काशी नरेश डॉक्टर विभूति नारायण सिंह के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत  राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से हुई। यहां छात्राओं में मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर काशी राज परिवार की वसु प्रिया ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत उनकी मां के आंगन से हो रही है। सबसे पहले रामनगर की कन्याओं का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराज बालिका शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए कई महाविद्यालयों की स्थापना की थी। उनका मानना था कि बेटियां राष्ट्र निर्माण के साथ समाज और संस्कृति की भी संरक्षक हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं ने भी खुशी जताई। इस मौके पर कुंवर ईशान ने बताया कि पूरे वर्ष जन्म शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे। साथ ही सचल विश्वनाथ नाम से स्मृति ग्रंथ का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास काशी नरेश से जुड़े दुर्लभ चित्र या प्रकाशन योग्य सामग्री हो तो परिवार से संपर्क करें। ऐसी सामग्री को स्मृति ग्रंथ में शामिल किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts