मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक संपन्न*
वाराणसी 29 सितम्बर 2026। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। इसमें पिछली बैठक की अनुपालन आख्या और प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
विद्युत विभाग में उद्यमियों पर अतिरिक्त विद्युत बिल भारीत करने अधीक्षण अभियन्ता, चन्दौली द्वारा बताया गया कि आडित रिर्पोट, मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट पूर्ण की जांच आख्या और प्रकरण में शेष बचे दो उपभोक्ताओं में शंकर पाली ट्यूब्स की पी०डी० प्रक्रियाधीन है एवं सोना एग्रो के विद्युत बीजक का नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में इंसुलेटेड विद्युत केबल से विद्युत आपूर्ति के संबंध में बताया गया कि रामनगर इण्डस्ट्रियल एरिया में विद्युत व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन हेतु विभिन्न कार्यों को अतिरिक्त बिजनेश प्लान 2026-27 के अन्तर्गत सम्मिलित किये जा रहे हैं, जिसके स्वीकृत उपरान्त कार्य कराये जायेंगे। इससे औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को निर्बाध्य विद्युत आपूर्ति में और सुधार हो सकेगा। मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग के अभियन्ता को सभी मामलो के निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया।

मंडलायुक्त ने रामनगर इण्डस्ट्रियल एरिया पटनावो से सिंधीताली मार्ग पर सीसी रोड के निर्माण के लिए यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक को आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया। मे०वेबरेज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, कार्खियांव के प्रदूषण अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को और विधिमापकी विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए सहायक नियंत्रक विधिक माप विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समुचित समाधान के निर्देश दिए।









