BREAKING

खेल

सूर्यकुमार मुंबई रणजी टीम से बाहर

सूर्यकुमार यादव को चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली। मुंबई क्रिकेट संघ के सूत्र के मुताबिक, प्री-सीजन कैंप में लगातार गैरमौजूद रहना उनकी अनदेखी की बड़ी वजह बना। हालांकि, उनके लिए मुंबई टीम में वापसी के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं।सूर्यकुमार यादव की मुंबई रणजी टीम में जगह नहीं बनने की बड़ी वजह सामने आई है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सूर्यकुमार का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप में लगातार मौजूद नहीं रहना उनके चयन नहीं होने का प्रमुख कारण रहा। भारत के पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान ने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए खुद को उपलब्ध कराया था। हालांकि, वह मुंबई के प्री-सीजन कैंप में शामिल नहीं हुए। मुंबई के रेड-बॉल खिलाड़ी पिछले करीब एक महीने से अभ्यास कर रहे हैं और मंगलवार को भी सीसीआई तथा बीकेसी ग्राउंड पर उनका अभ्यास जारी रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts