भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी सौंपी गई है। यह इन खेलों का शताब्दी संस्करण होगा। इससे पहले भारत ने 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित किए थे। अब भारत की नजरें 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी पर हैं। इस दिशा में अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के तौर पर चुना गया है। भारत उन देशों में शामिल है जो 2036 ओलंपिक की मेजबानी की प्रक्रिया के तहत अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ लगातार बातचीत में रुचि दिखा रहेप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना भी लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘आने वाले वर्षों में दुनिया के बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स भारत में होंगे, इसलिए भारत के युवाओं के पास अब मंच भी है, संभावना भी है और समर्थन भी है। इसका मतलब है कि मौके अनंत हैं।’ पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी खेलों के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उनके मुताबिक, खेलों के लिए बेहतर हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना भी लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘आने वाले वर्षों में दुनिया के बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स भारत में होंगे, इसलिए भारत के युवाओं के पास अब मंच भी है, संभावना भी है और समर्थन भी है। इसका मतलब है कि मौके अनंत हैं।’ पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी खेलों के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।






