BREAKING

मनोरंजन

अब रिश्ते की हर उलझन की बजेगी क्लैरिटी की सीटी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर अपने नए शो के साथ छोटे पर्दे और ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। शिल्पा का यह नया शो रिश्तों के बीच मची उलझनों को सुलझाने वाला होगा, जिसका नाम ‘प्यार का प्रेशर कूकर’ रखा गया है। इस शो में हिस्सा लेने वाले कपल्स को कई तीखे और मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

टीवी और ओटीटी पर ‘बिग बॉस’ की जगह लेगा यह शो

रिपोर्ट के मुताबिक, जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल द्वारा लाया जा रहा ‘प्यार का प्रेशर कूकर’ टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की जगह लेगा।

क्या होगा शो का फॉर्मेट?

इस कार्यक्रम में कपल्स को आपस में खुलकर बात करने का मौका दिया जाएगा। बातचीत के बाद उन्हें एक कड़े फैसले की ओर आगे बढ़ाया जाएगा, जो ‘जोड़ो या तोड़ो’ के सिद्धांत पर आधारित होगा। शो में लिए जाने वाले इस आखिरी फैसले को ‘क्लैरिटी की सीटी’ का नाम दिया गया है।

आजकल के रिश्तों में क्लैरिटी कहीं गुम हो गई है

अपने इस नए शो के बारे में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा, “आजकल रिश्ते नई वर्णमालाओं और शब्दों के साथ आ गए हैं, सिचुएशनशिप से लेकर ब्रेडक्रंबिंग और बेंचिंग तक, जिनमें क्लैरिटी तो कहीं गुम ही हो गई है।”

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा, “चाहे यह कोई नई सिचुएशनशिप हो या फिर सालों पुराना रिश्ता, एक समय ऐसा आता है जब किसी एक को असल सवाल पूछने ही पड़ते हैं। ‘प्यार का प्रेशर कूकर’ को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित कर रही है, वह यह है कि यह रियलिटी शो की दुनिया में बिल्कुल नया फॉर्मेट है। यह भारत का पहला ऐसा कार्यक्रम होगा, जहां माता-पिता भी रिश्तों का रियलिटी चेक देंगे। यह शो लोगों को यह कहने पर मजबूर करेगा कि वे आखिर चाहते क्या हैं। मैं इसे होस्ट करने के लिए बेहद बेताब हूं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts