बिहार की संस्कृति और छठ पूजा का रंग अब मुंबई तक पहुंच गया है. जुहू बीच पर छठ पूजा के मौके पर बॉलीवुड के दो सितारे अपने-अपने अंदाज में बिहार से जुड़ते नजर आए. एक तरफ सोनू सूद ने अपने कॉलेज के दिनों का किस्सा सुनाते हुए खुद को बिहारी बताया, तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया छठ पूजा के उत्सव में शामिल हुईं. दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. खास बात यह है कि सोनू का बिहार से जुड़ाव पुरानी दोस्ती से है, जबकि तमन्ना फिल्म ‘द वन’ के जरिए छठ की परंपरा को करीब से समझ चुकी हैं
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का जन्म पंजाब में हुआ है, लेकिन बिहार के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है. हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एक्टर अपने कॉलेज के दिनों को याद करते नजर आए. उन्होंने बताया कि जब वह नागपुर में पढ़ाई कर रहे थे, तब उनकी दोस्ती बिहार के कई लड़कों से हो गई थी.
सोनू के मुताबिक, कॉलेज में जब भी कोई झगड़ा होता था, वह हमेशा अपने बिहारी दोस्तों के साथ खड़े रहते थे. दोस्तों के साथ उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि वह मजाक में कहते थे कि पैदा तो पंजाब में हुए हैं, लेकिन असल में बिहारी हैं.
इस बातचीत के दौरान उन्होंने ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ जैसी मशहूर कहावत का भी जिक्र किया. सोनू का यह किस्सा दिखाता है कि कॉलेज के दिनों में बनी दोस्ती आज भी उनकी यादों में खास जगह रखती है. उनके इस अंदाज को बिहार के लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं.









