BREAKING

बिहार

पीएम मोदी ने गंगा पर बने ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में गंगा पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले में ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे।

‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन

‘नीतीश सेतु’ गंगा नदी पर बना एक ‘एक्सट्राडोज्ड केबल-स्टेयड’ पुल है, जिसे लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। 19.7 किलोमीटर लंबी यह परियोजना पटना जिले में NH-22 पर स्थित ‘कच्ची दरगाह’ को वैशाली जिले में NH-322 पर स्थित ‘बिदूपुर’ से जोड़ती है। इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts