BREAKING

मनोरंजन

सुनील , अजय देवगन और काजोल समेत सेलेब्स ने ऐसे मनाया अभिनेताअमिताभ बच्चन का जन्मदिन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फिल्मी सितारों, फिल्ममेकर्स और दूसरी मशहूर हस्तियों से ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस दिग्गज स्टार के भारतीय सिनेमा पर प्रभाव को सराहा।

सुनील शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि अमिताभ बच्चन से जब भी मिला हूं उत्साहित रहा हूं। उनसे हर बार कुछ नया सीखने को मिला है।अजय देवगन
अजय देवगन ने अभिनेता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आप उम्र के साथ सीनियर होते जा रहे हैं, मगर आपकी ऊर्जा जवानों वाली है।काजोल
काजोल ने दिग्गज अभिनेता के साथ एक तस्वीर शेयर की। जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेत्री ने लिखा आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।चिरंजीवी
चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अमिताभ को अपना सबसे प्रिय गुरु जी बताया। उन्होंने लिखा सिनेमा के लिए आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है।sabhar amarujala

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts