BREAKING

मनोरंजन

केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके मंदिर जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी करते हुए उनके मंदिर में पूजा करने को शरीयत के खिलाफ बताया है। मौलाना ने कहा कि दूसरे धर्म के धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा करना इस्लाम में जायज नहीं है। उन्होंने अभिनेत्री से अपने इस कदम के लिए तौबा करने और अल्लाह से माफी मांगने की बात कही है।

दरअसल, सारा अली खान हाल ही में 25 अक्टूबर को केदारनाथ मंदिर पहुंची थीं। उनकी यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे। इनमें वह कड़ाके की ठंड के बीच मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती दिखाई दीं। सारा पिछले कई वर्षों से लगातार केदारनाथ धाम जाती रही हैं और इस धार्मिक स्थल के प्रति अपनी आस्था भी जाहिर करती रही हैं।

मौलाना ने सारा के मंदिर में पूजा करने पर जताई आपत्ति

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक वीडियो जारी कर सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई युवा उनसे यह सवाल पूछ रहे थे कि क्या सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर में जाकर पूजा करना इस्लाम के अनुसार सही है?

इस पर मौलाना ने कहा कि शरीयत के मुताबिक दूसरे धर्म के धार्मिक रीति-रिवाजों को अपनाना और उनके अनुसार पूजा-पाठ करना जायज नहीं है। उन्होंने सारा अली खान के मंदिर जाने और पूजा करने को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें इस काम के लिए तौबा करनी चाहिए और अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए।

‘शरीयत की नजर में गुनहगार हैं सारा अली खान’

मौलाना ने अपने बयान में कहा कि सारा अली खान देश की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह केदारनाथ मंदिर गईं, वहां दर्शन और पूजा-पाठ किया तथा करीब आधे घंटे तक कतार में खड़ी रहीं। मौलाना के अनुसार, उनके ये सभी काम शरीयत की नजर में नाजायज हैं। उन्होंने कहा कि सारा को अपने इस कदम पर तौबा करनी चाहिए। उनके मुताबिक, यदि वह ऐसा नहीं करती हैं तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्हें इस

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts