BREAKING

अपराधउत्तर प्रदेशसोनभद्र

अति​ सुंदर ,सोनभद्र के ग्रामीणों ने कायम की मिसाल, शिफ्ट में देते हैं पहरा

38 गांव के लोगों ने बचाया 2070 हेक्टेयर जंगल
पहाड़ी इलाकों में लौटी हरियाली
कहीं इमारती लकड़ियां तो कहीं फलदार पौधे
सोनभद्र। जिले के आदिवासी पर्यावरण प्रहरी बन जंगल बचाने की मुहिम से जुटे हैं। 15 साल पहले शुरू हुई मुहिम से 38 गांवों के 3500 से ज्यादा ग्रामीण जुड़ चुके हैं और उन्होंने 2070 हेक्टेयर जंगल का संरक्षण किया है। जिले के आदिवासी पर्यावरण प्रहरी बन जंगल बचाने की मुहिम से जुटे हैं। 15 साल पहले शुरू हुई मुहिम से 38 गांवों के 3500 से ज्यादा ग्रामीण जुड़ चुके हैं और उन्होंने 2070 हेक्टेयर जंगल का संरक्षण किया है।
जंगल की निगरानी के लिए गांवों में वन विभाग के वाचर के साथ तीन-तीन ग्रामीण शिफ्ट में पहरा देते हैं। चरवाहे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देते हैं। रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। अवैध कटान होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचते हैं और पेड़ काटने वालों को कुल्हाड़ी छोड़ने की चेतावनी देते हैं। ग्रामीणों की सख्त पहरेदारी से पेड़ों की अवैध कटान रुकी है। दुद्धी ब्लॉक के कर्री गांव में करीब 300 परिवार हैं। यहां के 80 परिवार वन संरक्षण के कार्य से जुड़े हैं। ग्राम स्वराज समिति की ओर से वर्ष 2011 में गांव में 20 हेक्टेयर जंगल से शुरू हुई मुहिम का दायरा बढ़कर 185 हेक्टेयर तक पहुंच गया।
वीरान हो चुकी पहाड़ियों पर ग्रामीणों के प्रयास से हरियाली लौट रही है। जंगल से ग्रामीणों को चूल्हे के लिए ईंधन, पशुओं के लिए चारा और आंधी में टूट कर गिरी पेड़ों की टहनियों से घरों के लिए उपयोगी लकड़ी मिलती है। नए पौधों को नुकसान से बचाने के लिए पौधरोपण वाले क्षेत्र में पांच साल तक मवेशियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हालांकि, अवैध कटान का खतरा बना रहता है।
कर्री गांव के जंगल में सागौन, खैर, शीशम, सिरस, अरुण, कंजी, सेमिया, सहिजन, आंवला और बांस सहित कई प्रजातियों के पेड़ हैं। कोन ब्लॉक के पिपरहर क्षेत्र में भरहुल और सिद्धा के पेड़ों का संरक्षण किया गया है। जुगैल क्षेत्र में साखू, सागौन और कहुआ सहित इमारती लकड़ियों वाले जंगल सुरक्षित किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts