‘घर की लक्ष्मी’ महिलाओं के हाथों हुआ फीताकाट
वाराणसी 16 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन पर्व पर वाराणसी के मंडुआडीह में Jawa Yezdi Motorcycles के पूर्वांचल के सबसे बड़े और अत्याधुनिक अधिकृत डीलरशिप का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। परंपरा, आस्था और सम्मान की अनूठी मिसाल पेश करते हुए शोरूम का उद्घाटन ‘घर की देवियों’ यानी परिवार की लक्ष्मियों—महिलाओं—के कर-कमलों द्वारा कराया गया।
इस गरिमामय अवसर पर Jawa Motorcycles के नेशनल हेड, डीलर डेवलपमेंट, श्री नीरज ओझा तथा शोरूम के निदेशक श्री आशीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में गोविंद लाल जी, प्रहलाद दास जी, विशाल गुप्ता, प्रवीण नयन, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष बघेल जी, सुमित सिंह काश्यप तथा ‘गोल्डन मैन’ के नाम से प्रसिद्ध मृदुपवन नियोग सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
शोरूम की प्रमुख विशेषताएं
पूर्वांचल का सबसे बड़ा अत्याधुनिक केंद्र: यह शोरूम पूर्वांचल क्षेत्र का सबसे बड़ा और आधुनिक Jawa-Yezdi अधिकृत डीलरशिप है।
सेल्स और सर्विस की समग्र सुविधा: ग्राहकों की सुविधा के लिए यहाँ बिक्री के साथ-साथ विश्वस्तरीय आफ्टर-सेल्स सर्विस की भी पूरी व्यवस्था उपलब्ध है।
सभी लीजेंडरी मॉडल उपलब्ध:
Jawa, Yezdi और BSA Motorcycles के सभी प्रमुख मॉडल आकर्षक और प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध हैं।
प्रीमियम ग्राहक अनुभव: शोरूम का उद्देश्य पूर्वांचल के राइडिंग एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन मोटरसाइकिलों के साथ प्रीमियम सेल्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस अनुभव देना है।
उद्घाटन के अवसर पर श्री नीरज ओझा और श्री आशीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि यह नया शोरूम क्षेत्र के बाइक प्रेमियों के लिए एक प्रीमियम डेस्टिनेशन बनेगा, जहाँ उन्हें विश्वस्तरीय उत्पाद, पारदर्शी सेवा और बेहतर ग्राहक अनुभव प्राप्त होगा।









