BREAKING

सोनभद्र

सोनभद्र:बिल्ली मारकुंडी में लगा निःशुल्क एक दिवसीय चिकित्सा शिविर

 

ओबरा तापीय परियोजना की पहल, गरीबों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

ओबरा 16 अक्टूबर 2026। तापिय परियोजना के सीएसआर योजना के तहत ग्राम पंचायत बिल्लीमारकुंडी के वार्ड नंबर-8 स्थित मां शारदा नगर में शुक्रवार को एक दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गई। शिविर में जरूरतमंद लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, रोकथाम और स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। परियोजना की इस पहल से जरूरतमंद ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर ओबरा परियोजना अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कैंप में कुल 85 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराया गया। कैम्प में डॉ मिथिलेश कुमार, फार्मासिस्ट शिवबालक, स्टाफ रिशु, ग्रामीणों में जागरूकता के क्रम में सहयोगी अरविंद सोनी, अमरजीत, पवन यादव, अविनाश श्रीवास्तव, अभिनव पाठक, आकाश जयसवाल, आदित्य सिंह, कुमार सौरभ सिंह, अनीश सेठ इत्यादि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts