BREAKING

वाराणसी

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने काशी एवं प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

 

दीपों का पर्व जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे : दयालू

दीपावली भारतीय संस्कृति, आस्था, परंपरा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे।

अपने शुभकामना संदेश में आयुष मंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का संदेश देने वाला भारतीय संस्कृति का महान पर्व है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सेवा के भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर हमें अपने घर-परिवार के साथ समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। पर्व की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो और समाज में परस्पर सहयोग एवं सद्भाव की भावना मजबूत बने। डॉ. मिश्र ने प्रदेशवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित ढंग से दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात कर हम इस पर्व की वास्तविक भावना को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने पुनः सभी प्रदेशवासियों के सुखमय, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts