BREAKING

वाराणसी

माँ की एक झलक के लिए घंटों कतार में खड़े रहे भक्त, एक झकल देख माँगा आशीर्वाद

पैरों की थकान, फिर भी चेहरे पर मुस्कान – बस माँ के दर्शन की आस

वाराणसी । अन्नपूर्णा मंदिर में पांच दिवसीय स्वर्णमयी माँ अन्नपूर्णा के दर्शन के दूसरे दिन शनिवार को भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही भक्त माता के जयकारे लगाते हुए लंबी कतार में लगे हुए थे।

सुबह भोर मे मंदिर महंत शंकरपुरी ने सविधि पूजन करने के बाद पांच बजे आम भक्तों के लिए पट खोल दिया। जैसे ही पट खुला, जय माँ अन्नपूर्णा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। प्रथम तल पर विराजी माँ के स्वर्ण रूप के दर्शन कर भक्त धन्य हो गए। किसी की आंखें भर आईं, तो किसी ने हाथ जोड़कर माँ को नमन किया।

भक्तों ने माता को एक झलक देख अपने परिवार के लिए सुख, शांति, स्वास्थ और धन-धान्य का आशीर्वाद मांगा।

महंत शंकर पुरी ने कहा – काशी ही नहीं, सम्पूर्ण जगत का पालन-पोषण माता रानी करती हैं। माँ के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं जाता। उन्होंने सभी भक्तों को माता रानी का आशीर्वाद मिलने की कामना की।

दर्शन हेतु भक्तों की सुविधा के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। सेवादार दिन-रात भक्तों की मदद में लगे हुए हैं। मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि भक्तों के सुगम दर्शन ही पहली प्राथमिकता है साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान दिया गया है
मेडिकल कैंप में जरूरतमंद लोगों को दवा दी गई। पहले दिन लगभग दो लाख भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेका था। इस अवसर पर हरिद्वार से आये शिवानंद गिरी, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह, राकेश तोमर समेत मंदिर सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts