BREAKING

वाराणसी

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलकर्मियों के साथ मनाई धनतेरस की खुशियां दीप प्रज्ज्वलित कर मिठाई वितरित की, रेलकर्मियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

वाराणसी, 06 नवम्बर, 2026। धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर रेलकर्मियों के साथ खुशियां साझा करने एवं उनके उत्साह वर्धन के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने आज 06 नवम्बर 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों एवं बनारस स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कोचिंग डिपो, ट्रैक डिपो, सिग्नल कार्यालय, टी.आर.डी. कार्यालय, डीजल लाँबी तथा बनारस स्टेशन स्थित वी.आई.पी.एसी लाउंज में कार्यरत महिला एवं पुरुष रेलकर्मियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने धनतेरस के शुभ अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही, रेलकर्मियों को मिठाई वितरित कर धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने रेलकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेल के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रत्येक रेलकर्मी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेलकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों से ही रेलवे की कार्यप्रणाली प्रभावी एवं सुदृढ़ बनती है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर रेलकर्मियों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना तथा उनके योगदान को सम्मान देना विशेष महत्व रखता है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।

इससे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने कोचिंग डिपो में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण को जनअभियान का स्वरूप देने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) श्री सौरभ राठौर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री बालेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समाडि) श्री अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) श्री अनुभव पाठक,मंडल विद्युत इंजीनियर(परिचालन) श्री नितेश शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts