BREAKING

वाराणसी

महारानी लक्ष्मीबाई का 191वाँ जन्मोत्सव समारोह संपन्न

 

वाराणसी, 7 नवंबर 2026। राष्ट्र सेविका समिति, काशी के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई सेवा न्यास द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई का 191वाँ जन्मोत्सव समारोह श्री गोयंका संस्कृत महाविद्यालय, अस्सी, वाराणसी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, शस्त्र प्रदर्शन, पिरामिड, महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित प्रस्तुति, नाट्य मंचन एवं घोष प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता सुश्री शशि बघेल जी, क्षेत्र प्रचारिका, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, राष्ट्र सेविका समिति ने अपने संबोधन में महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बचपन की मनु से झाँसी की रानी बनने तक की उनकी जीवन यात्रा, अदम्य साहस, स्वाभिमान, शस्त्र प्रशिक्षण तथा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्मरण किया। साथ ही रानी दुर्गावती, रानी अब्बक्का जैसी वीरांगनाओं के संघर्ष का उल्लेख करते हुए भारतीय नारी की शौर्य परंपरा को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि आज की बेटियों को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। महारानी लक्ष्मीबाई के आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से शास्त्र और शस्त्र, ज्ञान और साहस के संतुलन तथा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वंदना सिंह ,प्रबंधिका, संत अतुलानंद शिक्षा परिषद ने की तथा विशिष्ट अतिथि सी.ए. जमुना शुक्ला रहीं। इस अवसर पर न्यास उपाध्यक्ष श्रीमति आरती अग्रवाल, कार्यक्रम की कोषाध्यक्ष एवं संयोजिका श्रीमती दुर्गा पांडेय ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख श्री दीनदयाल जी , श्री अरविंद श्रीवास्तव जी , संतोष जी , न्यास की पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. वीणा पांडेय, डॉ. गीता शास्त्री ,रौनिका जायसवाल जी , अंजू जी , चारुशीला जी ,अनुप्रिया जी ,पूजा गुप्ता जी,संगीता पांडे जी , साधना जी , भावना जी, श्यामा जी , सीमा जी , आराधना गुप्ता जी , बिंदु जी , शशि द्विवेदी जी , डॉ मंजू द्विवेदी ,मंजू जी रश्मि जी ,रीना जी , तथा पुष्पा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली पाँच प्रतिभाशाली बेटियों—अनन्या श्रीवास्तव, पूजा वर्मा, प्रियंका पटेल, तनिषा सिंह एवं ख्याति गिरि को सम्मानित किया गया। साथ ही निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार तथा सहभागी विद्यालयों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में महामंत्री राजेंद्र प्रताप पांडेय भाई साहब ने विषय स्थापना की।कार्यक्रम का संचालन प्रिया शुक्ला ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रांत सह कार्यवाहिका डॉ रंजना श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। समापन सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

समारोह ने महारानी लक्ष्मीबाई के साहस, स्वाभिमान, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में नारी शक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया।

खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झाँसी वाली रानी थी!

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts