BREAKING

धर्मराजनीतिक

वाराणसी:बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया अघोर-पीठ में दर्शन-पूजन

 

पीठाधीश्वर पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरूपद संभव राम जी से लिया आशीर्वाद

वाराणसी, रविवार, 27 सितंबर, 2026 ।  पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी आज सायंकाल 4 बजे पधारे। आपने आश्रम में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के आसन पर अपना प्रणाम निवेदित कर दर्शान-पूजन किया। तत्पश्चात आप श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी से का दर्शन कर उन्हें अपना प्रणाम निवेदित किया और अपने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूज्य बाबाजी का आशीर्वाद लेकर आप आश्रम स्थित अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के वैद्य श्री बैकुंठनाथ पांडेय जी से भी मुलाकात करके आश्रम का भ्रमण किया और गंगतट स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर जाकर अघोरेश्वर महाप्रभु की समाधि पर प्रार्थना और परिक्रमा की। वहाँ स्थित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र को भी देखा और वहाँ के चिकित्सा व्यवस्था की सराहना की।

L

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts