BREAKING

मनोरंजन

रामायण फिल्म पोस्टर

अंजलि अरोड़ा की रामायण फिल्म के सभी प्रमुख कैरेक्टर का पोस्टर लॉन्च किया गया है। उसमें सुग्रीव के पोस्टर में पीछे खड़े एक सैनिक ने चश्मा लगा रखा है। कई लोग आलोचना कर रहे हैं कि त्रेतायुग में चश्मा कहां से आ गया।

लेकिन मुझे लगता है कि वो लोग निर्देशक के विजन को नहीं समझ पा रहे हैं।

दरअसल निर्देशक दिखाना चाहते हैं कि सुग्रीव की सेना में कोई भेदभाव नहीं होता था। आपका शरीर और आंख भले ही कमजोर हो, मगर आप मन शुद्ध हो तो आप सेना में भर्ती हो सकते हैं। प्रभु श्रीराम के काज के लिए युद्ध लड़ सकते हैं।

सभी कलाकारों के चेहरे पर ऐसे अजीब से भाव दिख रहे हैं कि सुबह बीड़ी का बंडल न मिलने से पेट न साफ हुआ है। कैकेई तो राजरानी की जगह वैम्पायर लग रही है। मेघनाद का हाव भाव ऐसा है कि सीधे मनरेगा से दिहाड़ी लगा के लौटा हो।

सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा के कुछ सीता के रोल वाले क्लिप हैं। उन्हें देखकर मुझे हमेशा डर लग रहा था कि कहीं ये फोन निकाल के रील न बनाने लगे। मगर निर्देशक ने ऐसा अनर्थ नहीं होने दिया। इसके लिए वो पुनः प्रशंसा के पात्र हैं।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने 14 लाख का क्लेक्शन किया है। इससे ज्यादा तो अंजली अपनी एक ब्रांडेड रील से कमा लेती होंगी। उनके इंस्टाग्राम पर साढ़े 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इनमें से 1 मिलियन भी देखें तो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाएगी। लेकिन वो लोग पता नहीं किसलिए अंजलि जी को फॉलो करते हैं,

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts