BREAKING

मनोरंजन

बिग बॉस 20: क्या प्यार को दूसरा मौका देंगी माही विज?

‘बिग बॉस’ में लगभग हर सीजन में प्रतिभागी एक दूसरे के साथ रहते हुए अपने सुख-दुख साझा कर लेते हैं। ऐसे ही शो के बीसवें सीजन में भी हो रहा है। हालिया एपिसोड में माही विज से उनकी रोमांटिक लाइफ को लेकर कुछ सवाल पूछे गए। इनके जवाब भी एक्ट्रेस ने दिये।

क्या था काजी का माही से सवाल? 
‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में माही विज, काजी तौकीर और उदिति सिंह साथ बैठे हुए थे। इसी बीच काजी ने माही से पूछा कि क्या कोई उन्हें प्रपोज कर सकता है?, इसके जवाब में माही ने कहा ‘नहीं, कोई मुझसे संपर्क नहीं कर सकता। मैं सबके लिए उपलब्ध नहीं हूं।’ यह सुनने के बाद काजी माही से मजाक करने लगे। उन्होंने कहा कि वह सबकुछ थोड़ा डिटेल में बतायें। इसके बाद माही कुछ सोचने लगीं। क्या माही ने किसी को चुना? 
आगे अपनी बातचीत में काजी ने कहा,  ‘मतलब आपने 3-4 लोगों को चुन रखा है, जो आपको प्रपोज कर सकते हैं।’ यह सुनकर भी माही ने किसी में भी दिलचस्पी होने की बात पर हामी नहीं की। बातचीत के समय उनके आस-पास मौजूद उदिति ने कहा कि शायद उनका ‘खास इंसान’ भी यह शो देख रहा होगा। सबकी बातें सुनने के बाद भी माही ने अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

14 साल का रिश्ता टूटा 

  • अभिनेत्री माही विज और जय भानुशाली ने 2010 में शादी की थी।
  • इस कपल के तीन बच्चे हैं। पहली बेटी तारा (2019) और दूसरे फोस्टर किड्स राजवीर और खुशी (2017)
  • जनवरी, 2026 में कपल ने तलाक ले लिया। sabhar amar ujala

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts