BREAKING

अंतर्राष्ट्रीयमनोरंजन

Breking:नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 

मुंबई/गोवा 08 अक्टूबर 2026।बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

 

नाना पाटेकर ने वर्ष 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी संवाद अदायगी और अभिनय की खास शैली ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे अलग कलाकारों में शामिल किया।

 

हाल के वर्षों में भी नाना पाटेकर फिल्मों में सक्रिय रहे। वह ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। इसके अलावा विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ में उन्होंने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। ‘सूबेदार’ में भी उन्होंने कैमियो किया था।

 

नाना पाटेकर की फिटनेस भी हाल में चर्चा में रही थी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह लगातार ट्राइसेप डिप्स करते नजर आए थे। उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts