वाराणसी, 14 अक्टूबर 2026 । जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, अर्दली बाजार, वाराणसी में समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड एवं हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी श्री आशुतोष सिन्हा के समर्थन में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी प्रत्याशी श्री आशुतोष सिन्हा रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष सिन्हा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों के हितों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी सड़क से लेकर सदन तक छात्रों, नौजवानों और आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि मैं एक सामान्य परिवार का बेटा हूं। आज आप सभी के प्यार, विश्वास, सहयोग और मेहनत की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मेरे लिए राजनीति सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का जरिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पूर्व छात्रों से अपील की कि वे एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और स्नातक एमएलसी चुनाव में समर्थन देकर युवाओं की आवाज को और मजबूती प्रदान करें।
बैठक की अध्यक्षता राहुल सिंह यादव जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड एवं संचालन राहुल कन्नौजिया महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री बनारस बार के उपाध्यक्ष सतीश यादव, अनिकेत चौरसिया, सुधांशु सिंह, रवि सेठ, मनोज यादव गोलू, रोहित, अमन यादव, शंभू बेनवंशी, नितिन यादव, भगवान शरण यादव, अरशद, मनोज पहलवान, ऋषि यादव, अमित त्रिवेदी, रोहित गुप्ता, कृष्ण यादव, विशाल मिश्रा, रवि गुप्ता, प्रतिमा मिश्रा, उत्कर्ष तिवारी, सुधांशु गुप्ता, अनिल सोनकर, अनुराग यादव, राजीव यादव, विकास गुप्ता गोलू, विश्वेश श्रीवास्तव अंकित, व धर्मवीर पटेल ने विचार व्यक्त किए।









