BREAKING

हरियाणा

गुरुग्राम हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की गई जान

गुरुग्राम में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुखद घटना सोहना के बॉम्बे एक्सप्रेसवे स्थित धुनेला गांव के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। इस दुर्घटना में पति, पत्नी और उनके एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।बालाजी के दर्शन कर दिल्ली लौट रहा था परिवार
मृतकों की पहचान बम बम कुमार, उनकी पत्नी रूपा देवी और बच्ची माही के रूप में हुई है। बम बम कुमार टैक्सी ड्राइवर का काम करते थे और दिल्ली के रजोकरी में किराए पर रहते थे। परिवार राजस्थान के बाला जी मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रहा था। उनकी कार अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे खड़ी एक बस में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 11 वर्षीय आयुष और एक वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।कार सड़क किनारे खड़ी एक बस से टकराई
यह दुर्घटना गुरुग्राम के सोहना इलाके में धुनेला गांव के पास बॉम्बे एक्सप्रेसवे पर हुई। सुबह के अंधेरे में करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। परिवार अपनी कार में सवार होकर बाला जी मंदिर से लौट रहा था। उनकी कार सड़क किनारे खड़ी एक बस से टकरा गई। अचानक संतुलन बिगड़ने से यह भीषण हादसा हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts