BREAKING

वाराणसी

धीरेन्द्र महिला पी.जी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

वाराणसी, 06 नवम्बर 2026। सुंदरपुर स्थित धीरेन्द्र महिला पी.जी. कॉलेज में शुक्रवार को दीपोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने संगीतमय सांस्कृतिक प्रस्तुति, रंगोली तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाते हुए हस्तशिल्प वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी।
कॉलेज की प्रबंधक अंजू जायसवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। प्राचार्या डॉ. नलिनी मिश्रा ने दीप पर्व को प्रकाश, सकारात्मकता और नयी ऊर्जा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य छात्राओं को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सोशल स्पार्क क्लब की संयोजक ज्योति सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ममता पांडेय ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts